
Harry Boxer: धुरंधर फिल्म का खुमार अब भी लोगों के सिर पर चढ़ा है. इस फिल्म में एक्टिंग के जरिए रणवीर सिंह ने खूब धमाल मचाया था. हालांकि अब रणवीर सिंह से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई है. एक्टर को वॉइस नोट भेज कर पूरे स्टाफ को खत्म करने की धमकी दी गई है. इस धमकी में रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग का जिक्र भी किया गया है. ये धमकी लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हरी बॉक्सर ने दी है. जानिए कौन है हरी बॉक्सर.
वॉइस नोट के जरिए दी धमकी
पुलिस जांच के दौरान पता चला है कि वॉइस नोट के जरिए धमकी वीपीएन (वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क) का इस्तेमाल करके दी गई है. उनसे करोड़ों रुपये की मांग की है. इस धमकी का मैसेज 10 फरवरी को रणवीर सिंह के मैनेजर के पास आया था. उसने ये भी कहा कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो वह पूरे स्टाफ को खत्म कर देगा. इस वॉइस नोट में कहा गया, ‘रणवीर सिंह, हम तुमसे ऐसे निपटेंगे कि तुम्हारी आने वाली सात पीढ़ियां भी इसे याद रखेंगी. तुम्हें सलाह देने और लोगों को पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने के लिए कहने का बहुत शौक है. ठीक है तुमने भी शिकायत दर्ज करा दी.
कौन है हरी बॉक्सर?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हरी बॉक्सर लॉरेंस विश्नोई गैंग का सदस्य है, उसका असली नाम हरिचंद है, जानकारी के मुताबिक वह पहले पुलिस में भर्ती होना चाहता था. इसके लिए वो तैयारी भी कर रहा था, हालांकि उसे सफलता नहीं मिली. इसके बाद वो जयपुर में बॉक्सिंग सीखने लगा और यहीं से उनके नाम के साथ बॉक्सर जुड़ गया और उसे हरी बॉक्सर कहा जाने लगा. हरी के पिता का नाम गिरधारी जाट है और वह पेशे से किसान हैं. हरी बॉक्सर के खिलाफ जयपुर, धोलपुर, सीकर, करौली और अलवर सहित कई इलाकों में लूट, हत्या का प्रयास सहित कई मामले दर्ज हैं. इससे पहले कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के कनाडा में स्थित कैफे में फायरिंग में भी हरी बॉक्सर का नाम आया था.
ये भी पढें: रोहित शेट्टी के बाद रणवीर सिंह को मिली धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बॉक्सर ने भेजा वॉइस नोट, बोला- ‘स्टाफ को मार दूंगा…’
