Telangana Municipal Election Results 2026: तेलंगाना में 7 शहरों में हुए नगर निगमों और 116 नगर पालिकाओं के चुनाव नतीजे आज घोषित किए जा आ रहे हैं. इन निगमों में कुल 414 वार्ड हैं. वहीं नगर पालिकाओं में कुल 2996 वार्डों पर चुनाव हुए है. इन चुनाव में अपना दबदबा कायम करने के लिए कांग्रेस, बीजेपी, बीआरएस और एआईएमआईएम ने आखिरी वक्त तक पूरी ताकत झोंकी थी. अभी तक के रुझान में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनती हुई नजर आ रही है. जबकि बीजेपी दूसरे नंबर पर चल रही है.
इन नगर निगमों के घोषित किए जा रहे नतीजे
जिन 7 निगमों के चुनाव नतीजे आज घोषित किए जा रहे हैं. उनमें करीमनगर (66 वार्ड), निज़ामाबाद (60 वार्ड), रामगुंडम (60 वार्ड), महबूबनगर (60 वार्ड), नलगोंडा (48 वार्ड), मंचेरियल (60 वार्ड) और कोठागुडेम (60 वार्ड) शामिल हैं.
तेलंगाना राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक, इन नगर निगमों और नगरपालिकाओं के लिए 11 फरवरी को वोट डाले गए थे. बैलेट पेपर से हुए इन चुनावों में करीब 73 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले थे. अब घोषित हुए नतीजों के बाद कांग्रेस खेमे में जश्न का माहौल है.
चुनावों में कांग्रेस का रहा दबदबा
कांग्रेस ने रामगुंडम, महबूबनगर, नलगोंडा, मंचेरियल समेत 5 नगर निगमों में जीत हासिल की है. जबकि BJP ने 2 बड़े शहरों करीमनगर और निजामाबाद पर कब्जा जमाया. कोठागुडेम में CPI की जीत आश्चर्यजनक रही.
Explainer: दो बार से ज्यादा PM बनने पर रोक, बनेगी ‘राज्यसभा’, नियुक्तियों पर अंकुश; क्या ‘जुलाई चार्टर’ सच में तानाशाही पर लगा पाएगा ब्रेक?
अगर नगर पालिकाओं के नतीजों की बात करें तो वहां भी कांग्रेस का दबदबा साफ नजर आया.कुल 2996 वार्डों में कांग्रेस 1200 से अधिक वार्डों में आगे रही. जबकि BRS ने 600 वार्डों में दमखम दिखाया. वहीं BJP 200 वार्डों में आगे रही.
क्या फिर से सरकार बनाने जा रही कांग्रेस?
राजनीतिक एक्सपर्टों के मुताबिक, इस ट्रेंड से साफ है कि तेलंगाना में कांग्रेस का असर कायम है और वह अपनी लोकप्रियता को बनाए हुए है. जबकि बड़े शहरी इलाकों में उसे बीजेपी और छोटे शहरों में बीआरएस टक्कर दे रही हैं. अगर यही ट्रेंड जारी रहा तो कांग्रेस के लिए राज्य की सत्ता में फिर से वापसी की राह आसान हो सकती है.
