न कोई आहट, न कोई छाया. न कोई संकेत, न कोई काया. धरती हो, शिला हो या गहन खाई. मौन में है लिपटी मेरी परछाई. मैं काल नहीं, काल का भी काल. भैरव…. नाम नहीं, पहचान. जिस समय भारत और पाकिस्तान कोलंबो में क्रिकेट के मैदान में उतर रहे थे उससे पहले भारतीय सेना ने अमिताभ बच्चन की आवाज में एक रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो जारी किया. मैच भारत ने जीत लिया है, पूरे देश में रात से ही जश्न मनाया जा रहा है. अब सुनिए उस वीडियो में क्या है?
महाशिवरात्रि पर भारतीय सेना के एक्स हैंडल से यह वीडियो शेयर किया गया है. #ShadowsAndSteel और #Bhairav हैशटैग के साथ लिखा है- भैरव, नाम नहीं पहचान. भैरव- नाम नहीं परिणाम.
#ShadowsAndSteel#Bhairav
Add Zee News as a Preferred Source![]()
भैरव – नाम नहीं, पहचान
भैरव – नाम नहीं, परिणामWith profound gratitude to Shri Amitabh Bachchan for lending his iconic voice for the film.@SrBachchan pic.twitter.com/bKCApx2kZH
— ADG PI – INDIAN ARMY (@adgpi) February 15, 2026
दरअसल, भैरव बटालियन भारतीय सेना का स्पेशल कमांडो यूनिट है. इसे हाल ही में हाइब्रिड युद्ध और नए जमाने के खतरों से मुकाबला करने के लिए तैया किया गया है. ये तकनीकी में माहिर है, तेजी से लोकेशन बदलते हैं और रात में भी दुश्मन का काल बन सकते हैं. अपने पीछे कोई निशान नहीं छोड़ते.
खबर अपडेट हो रही है…
