News in Brief

AI Impact Summit 2026: भारत आज 16 फरवरी 2026 को नई दिल्ली में आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस इम्पैक्ट समिट का आयोजन करने जा रहा है. इस इवेंट में दुनियाभर के दिग्गज AI कंपनियों के CEO और राष्ट्रीय अध्यक्ष शामिल होंगे. वहीं पीएम मोदी शाम को इस समिट का उद्घाटन करेंगे. बता दें कि ‘AI इंपैक्ट समिट 2026’ में 300 से ज्यादा प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी. इस समिट का मुख्य उद्देश्य AI इकोसिस्टम पर चर्चा करना और उसे प्रभाव समेत फायदों को जानना है. इसके साथ ही समिट में AI से होने वाले खतरों पर भी चर्चा की जाएगी.  

पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

पीएम मोदी 16 फरवरी 2026 की शाम 5 बजे नई दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया ‘AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026’ का उद्घाटन करेंगे. इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का आयोजन इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के साथ किया जाएगा और यह AI के प्रैक्टिकल डेमॉन्सट्रेशन का नेशनल प्लेटफॉर्म होगा. इस एक्सपो में 300 से ज्यादा चुनिंदा एग्जिबीशन पवेलियन और लाइव एग्जिबीशन होंगे, जिन्हें लोग, ग्रह और प्रगति इन 3 मुख्य विषयों के आधार पर स्ट्रक्चर किया गया है. 

ये भी पढ़ें- पायलट ने जानबूझकर क्रैश किया था प्लेन? अहमदाबाद विमान हादसे पर झूठी निकली इटालियन रिपोर्ट, AAIB ने किया खुलासा  

Add Zee News as a Preferred Source

 

एक्सपो में 13 देशों के स्टार्टअप्स 

बता दें कि इस समिट में 600 से ज्यादा हाई पोटेंशियल वाले स्टार्टअप्स और 13 देशों के पवेलियन शामिल होंगे जो, AI इकोसिस्टम में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को प्रदर्शित करेंगे. यह एक्सपो ग्लोबल टेक्नोलॉजी कंपनियों, स्टार्टअप्स, शिक्षाविदों, रिसर्च इंस्टीट्यूशन, केंद्र और राज्य सरकारों और अंतरराष्ट्रीय भागीदारों को एक साथ लाएगा. इस एक्सपो को लेकर पीएम मोदी ने भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक पोस्ट शेयर किया.  

ये भी पढ़ें- Weather Update: सर्दी जाते-जाते मौसम का यू टर्न, इन राज्यों में झमाझम बरसेगी बारिश; यहां कोहरे पर IMD का बड़ा अलर्ट 

 

पहले दिन किन विषयों पर होगी चर्चा? 

पीएम मोदी ने लिखा,’ यह हमारे लिए अत्यंत गर्व की बात है कि विश्वभर से लोग इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के लिए भारत आ रहे हैं. यह हमारे देश के युवाओं की क्षमता और प्रतिभा को भी दर्शाता है. यह अवसर इस बात का प्रमाण है कि हमारा राष्ट्र विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है और वैश्विक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है.’

बता दें कि इस शिख सम्मेलन के पहले दिन का विषय सड़क सुरक्षा के लिए आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस होगा, जिसमें भारत में सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए डाटा बेस्ड सॉल्यूशन पेश किए जाएंगे.  पहले सत्र में यह पता लगाया जाएगा कि सड़क सुरक्षा में सुधार लाने के लिए AI किस तरह का महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है. इस इवेंट में परिवहन मंत्रालय, IIT और कई क्षेत्रों के एक्सपर्ट्स हिस्सा लेंगे.