News in Brief

Himanta Biswa Sarma Vs Priyanka Gandhi: असम में पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष भूपेन बोरा के पार्टी छोड़ने की खबरों से कांग्रेस बेचैन हो गई है. 32 साल कांग्रेस में रहने के बाद भूपेन बोरा ने पिछले दिनों पार्टी छोड़ने का मन बनाया. आलाकमान ने तत्‍काल हस्‍तक्षेप करते हुए उनके इस्‍तीफे को नामंजूर कर दिया. भूपेन ने भी पार्टी से अपनी सिचुएशन क्लियर करने के लिए वक्‍त मांगा है. इस बीच असम के सीएम और बीजेपी नेता हिमंता बिस्‍व सरमा ने साफ कहा है कि भूपेन 22 फरवरी को बीजेपी ज्‍वाइन करेंगे. गौरतलब है कि अप्रैल में चार राज्‍यों समेत असम में चुनाव होने की संभावना जताई जा रही है. 

इन सबको देखते हुए कांग्रेस आलाकमान ने गुरुवार को पार्टी की जनरल सेक्रेट्री प्रियंका गांधी वाड्रा को असम जाने को कहा है.  कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी. कांग्रेस नेता के अनुसार, प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को गुवाहाटी पहुंचने के तुरंत बाद नीलाचल पहाड़ी पर बने कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना करके अपना दौरा शुरू करेंगी. मंदिर जाने के बाद वह असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) के हेडक्वार्टर राजीव भवन जाएंगी.

6.5 में से 3.5% के मार्जिन का है कुल ‘खेला’, BJP के दांव ने दी ‘दीदी’ को नई टेंशन!

Add Zee News as a Preferred Source

अंतर्कलह को थामने की चुनौती
उन्होंने बताया कि प्रियंका गांधी वाड्रा असम कांग्रेस कार्यालय में पदाधिकारी, फ्रंटल संगठन के नेता, पार्टी के विभिन्न विभागों के प्रमुख और वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ कई बैठकें करेंगी. मीटिंग्स गुरुवार सुबह 11 बजे शुरू होंगी और आधी रात तक चलने की उम्मीद है. नेता ने कहा, “बैठक का फोकस संगठनात्मक पुनर्गठन, बूथ-स्तरीय समितियों को मजबूत करना और 2026 के असम विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी की तैयारियों की समीक्षा करने पर होगा.”

असम कांग्रेस में अंतर्कलह की चुनौतियों के बीच कांग्रेस महासचिव के राज्य में मौजूदा राजनीतिक हालातों का जायजा लेने की भी उम्मीद है. नेता ने आगे कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा अलग-अलग जिलों के नेताओं से बातचीत कर सकती हैं और जमीनी स्तर के मुद्दों पर फीडबैक ले सकती हैं.

बीजेपी को हमेशा कोसने वाले राउत को क्‍या हुआ, अपने ही नेताओं को दे डाली नसीहत?

असम में विपक्षी पार्टियों में बढ़ते राजनीतिक मंथन और वरिष्ठ नेताओं के कांग्रेस छोड़ने की खबरों के बीच यह दौरा अहम होगा. पार्टी सूत्रों ने कहा कि राज्य के नेताओं के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा की बातचीत का मकसद मनोबल बढ़ाना और संगठन के अंदर एकता का संदेश देना है.

हाल के महीनों में प्रियंका गांधी वाड्रा का यह पहला असम दौरा होगा. कांग्रेस नेताओं का मानना ​​है कि उनकी मौजूदगी कैडर में जोश भरने और रणनीतिक दिशा देने में मदद करेगी. कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा के दौरे की पूरी जानकारी आधिकारिक तौर पर बाद में शेयर की जाएगी.

(इनपुट: एजेंसी IANS के साथ)