News in Brief

Galgotias University: ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026’ में चीनी रोबोट डॉग को अपना इंडिजीनस इनोवेशन बताने वाले ग्रेटर नोएडा के ‘गलगोटिया यूनिवर्सिटी’ ने प्रेस रिलीज जारी कर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है. यूनिवर्सिटी ने कहा कि पवेलियन पर मौजूद उनकी प्रतिनिधि प्रोफेसर नेहा सिंह को उनके प्रोडक्ट के ओरिजन के बारे में कोई नॉलेज नहीं थी और उन्होंने कैमरे में आने के उत्साह में गलत जानकारी शेयर कर दी, जबकि उन्होंने आधिकारिक तौर पर मीडिया के साथ बातचीत करने की कोई अनुमति नहीं थी.  

प्रेस रिलीज में क्यों बोला? 

यूनिवर्सिटी ने प्रेस विज्ञप्ति में लिखा,’ हम, गलगोटिया यूनिवर्सिटी हाल ही में आयोजित AI शिखर सम्मेलन में हुई गड़बड़ी के लिए माफी चाहते हैं. पवेलियन में मौजूद हमारी एक प्रतिनिधि को उत्पाद की तकनीकी जानकारी नहीं थी और कैमरे के सामने आने के उत्साह में उन्होंने तथ्यात्मक रूप से गलत जानकारी दी, जबकि उन्हें प्रेस से बात करने का अधिकार नहीं था. हम आपसे विनम्र निवेदन करते हैं कि इस इनोवेशन को गलत तरीके से पेश करने का हमारा कोई संस्थागत इरादा नहीं था. गलगोटिया यूनिवर्सिटी एकेडमिक इंटीग्रिटी, ट्रांसपेरेंसी और जिम्मेदारी से काम दिखाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.’ 

Add Zee News as a Preferred Source