News in Brief

Special Intensive Revision: यूपी और पश्चिम बंगाल समेत देश के 12 राज्यों और केंद्रशासित राज्यों में वोटर लिस्ट के स्पेशल इन्टेंसिव रिवीजन (SIR) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब दिल्‍ली, हर‍ियाणा और ह‍िमाचल प्रदेश समेत 22 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश में SIR को लेकर तैयारी तेज हो गई है. जानकारी के अनुसार, भारत निर्वाचन आयोग ने राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को SIR (Special Intensive Revision) की तैयारी के निर्देश दिए गए हैं. 

अपने निर्देश में चुनाव आयोग की ओर से कहा गया है कि सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश एसआईआर से जुड़ी अपनी सभी प्रारंभिक तैयारियों को पूरा कर लें. माना जा रहा है कि अप्रैल महीने से एसआईआर के दूसरे चरण की शुरुआत हो सकती है. 

इन राज्यों में होगा एसआईआर 

  1. आंध्र प्रदेश

    Add Zee News as a Preferred Source

  2. अरुणाचल प्रदेश

  3. चंडीगढ़ (केंद्र शासित प्रदेश)

  4. दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव (केंद्र शासित प्रदेश)

  5. हरियाणा

  6. हिमाचल प्रदेश

  7. जम्मू और कश्मीर (केंद्र शासित प्रदेश)

  8. झारखंड

  9. कर्नाटक

  10. लद्दाख (केंद्र शासित प्रदेश)

  11. महाराष्ट्र

  12. मणिपुर

  13. मेघालय

  14. मिजोरम

  15. नागालैंड

  16. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (NCT of Delhi)

  17. ओडिशा

  18. पंजाब

  19. सिक्किम

  20. त्रिपुरा

  21. तेलंगाना

  22. उत्तराखंड.

खबर अपडेट की जा रही है…