News in Brief

West Bengal Blast: पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में एक बड़ा धमाका हुआ. जिससे फैक्टरी में लगी भीषण आग से 3 लोग झुलस गए. वहीं अब इसको लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि फैक्टरी में अवैध रूप से बम बनाए जाने का कारोबार चल रहा था. वहीं अब इसको लेकर अमित मालवीय ने ममता सरकार पर निशाना साधा है. फैक्टरी में धमाके बाद भीषण आग लगी. धुएं का गुबार बहतु दूर तक देखा गया. अफरातफरी वाली तस्वीरें सामने आईं तो बीजेपी के नेता अमित मालवीय ने तस्वीरें पोस्ट करके ममता सरकार में खुले आम बम बनाने को संगठित उद्धोग का अघोषित दर्जा देने का आरोप जड़ दिया.

अवैध बम बनाए जाने की आशंका

फैक्टरी में हुआ धमाका इतना तेज था कि उसकी आवाज दूर तक सुनाई दी. इसके बाद भीषण आग ने पूरी फैक्टरी को अपनी चपेट में ले लिया. जिसके बाद भीषण आग की लपटें उठने लगी और आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया. मौके पर धमाके की आवाज सुनकर पहुंचे लोगों ने खौफनाक दहशत का मंजर देखा. एक शख्स चीख रहा था हे भाई कोई दमकल बुलाओ. फौरन दमकल को कॉल करो. भीषण आग लगी हुई है. 

Add Zee News as a Preferred Source

इलाके में मची अफरातफरी

तेज धमाके से लगी आग से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. लोग दमकलकर्मियों को बुलाने की गुहार लगाने लगे. वहीं घटनास्थल पर पहुंचे कुछ लोगों ने आशंका जाहिर की फैक्टरी में अवैध रूप से बम बनाए जाने का  कारोबार चल रहा था. वहीं फैक्टरी हुए धमाके को लेकर अब राजनीतिक भी शुरू हो गई है. 

ममता राज में बम बनाना बना कारोबार: भारतीय जनता पार्टी

बीजेपी की तरफ से इस पूरी घटना की NIA जांच कराने की मांग की गई है. तो वहीं अमित मालवीय ने ममता सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि- पश्चिम बंगाल में बम बनाना ही एक मात्र कारोबार बचा है.