News in Brief

Student assault invigilator video: कर्नाटक के कलबुर्गी जिले के डॉ.मालाकारेड्डी होम्योपैथिक कॉलेज में नकल से रोकने पर एक छात्र ने पुलिसवाले पर घूंसे जड़ते हुए हमला बोल दिया. आरोपी छात्र की पहचान केरल निवाली शहबाज के तौर पर हुई है. पुलिस ने बताया कि शहबाज होम्योपैथिक कॉलेज के इंटरनल एग्जाम के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहा था, तभी उसे पकड़ लिया गया. नकल करते हुए रंगे हाथ पकड़े जाने से हक्का-बक्का शहबाज ने चोरी और ऊपर से सीनाजोरी दिखाते हुए पुलिस को पीट दिया.

एक्जाम हाल में क्या हुआ

एक्जाम हॉल में बतौर इंविजिलेटर ड्यूटी पर मौजूद असिस्टेंट प्रोफेसर शिवराज कुमार ने बताया कि आरोपी व्यवहार से भी काफी बुरा बरताव करने वाला था. उसने उनसे अभद्रता की. नकल से रोकने वाले शिवराज ने उसीक आंसर शीट छीनकर उसे हॉल से बाहर जाने को कहा तो शहबाज उखड़कर बदतमीजी करने लगा. CCTV फुटेज में दोनों के बीच तीखी बहस होती दिख रही है. जैसे ही मामला बढ़ता है, तो दूसरे स्टूडेंट्स अपनी सीटों से उठकर बीच में आकर शाहबाज को रोकने की कोशिश करते हैं, जबकि वह उन्हें दूर धकेलता है. कुछ देर बाद, शहबाज इनविजिलेटर पर हमला करता है और उसके ऊपर घूंसो की बौछार कर देता है.

यह भी पढ़ें- 

Add Zee News as a Preferred Source

कॉलेज अधिकारियों ने कहा घटना के फौरन बाद स्टूडेंट के माता-पिता को बता दिया गया था. जिसके बाद कॉलेज प्रशासन ने यह तय किया है कि शहबाज को रेस्टिगेट किया जाएगा. उसे इंस्टिट्यूशन में आगे की परीक्षाओं में बैठने की इजाजत नहीं दी जाएगी. हालांकि अभी तक जिस फैकल्टी मेंबर पर हमला हुआ है, उसने कोई पुलिस कंप्लेंट दर्ज नहीं कराई है. कॉलेज ने इंटरनल जांच शुरू कर दी है और कहा है कि आगे की कार्रवाई उसके नतीजों पर निर्भर करेगी. इस घटना ने एजुकेशनल इंस्टिट्यूशन में एग्जाम डिसिप्लिन और सेफ्टी प्रोटोकॉल को लेकर चिंता बढ़ा दी है.