News in Brief

BJP president N Amchander rao house arrest: तेलंगाना में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एन रामचंदर राव को रविवार को कामारेड्डी जाने से पहले उनके घर पर ही रोक दिया गया है. राव ने फोन पर बताया कि शनिवार रात पुलिस ने उन्हें नजरबंद कर दिया है. उनका कार्यक्रम कामारेड्डी जाने का था. वहां हाल ही में हिंसा की घटनाएं हुई थीं. राव का बंसवाड़ा जाकर पथराव में घायल हुए लोगों से मिलने का प्लान था. 

उन्होंने कहा कि पीड़ितों से मिलने से रोका जाना ये इशारा देता है कि सरकार विपक्ष को जनता के साथ खड़ा नहीं होने देना चाहती है. उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है.

कैसे बढ़ा था तनाव?
कामारेड्डी में तनाव तब बढ़ा जब भाजपा विधायक काटिपल्ली वेंकट रमण रेड्डी के कैंप कार्यालय पर हमला हुआ था. भाजपा का आरोप है कि ये हमला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया था. इससे पहले 20 और 21 फरवरी को भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़पें हुई थीं. विवाद सरकारी डिग्री कॉलेज की जमीन को लेकर बताया गया था.

Add Zee News as a Preferred Source

आरोप लगाया गया कि इस जमीन से जुड़ा मामला गलत तरीके से निपटाया जा रहा है. प्रदर्शन के दौरान एक कांग्रेस नेता की गाड़ी पलट दी गई थी. तो कई जगहों पर पथराव भी हुआ था. इसमें पार्टी कार्यकर्ता और पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे. हालात बिगड़ने के बाद पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है.

राव ने कांग्रेस पर कड़ा हमला करते हुए कहा कि उन पर जबरन चुप रहने का दबाव बनाया जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार जनता के बजाय राजनीतिक हितों को प्राथमिकता दे रही है. राव ने यह भी कहा कि हाल ही में भाजपा मोर्चा के नेताओं को भी गिरफ्तार किया गया है. 

वे नई दिल्ली में हुए एक बड़े सम्मेलन के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ किए गए दुर्व्यवहार के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले थे. राव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन में एकतरफा कार्रवाई हो रही है. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या सरकार सच में आम लोगों के साथ खड़ी है, या बस दिखावे का काम करती है.

क्या कांग्रेस कर रही है तानाशाही?
इस पूरे मामले पर भाजपा के बड़े नेता और केंद्रीय मंत्री बंडी संजय कुमार ने भी राज्य सरकार की आलोचना की है. उन्होंने सरकार की कार्यशैली को तानाशाही बताया है. उन्होंने कहा कि ये सब राजनीतिक नाकामियों को छिपाने की कोशिश है. राव ने ये भी साफ किया कि उन्हें तारनाका स्थित अपने आवास पर नजरबंद किया गया है. भाजपा नेताओं का कहना है कि लोकतंत्र में विपक्ष को जनता के बीच जाने से रोकना गलत परंपरा है.

इसी बीच राव ने हाल में हुए नगर निकाय चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन पर संतोष जताया है. उन्होंने कहा है कि पहली बार भाजपा ने करीमनगर नगर निगम में महापौर और उपमहापौर दोनों पद जीते हैं. भाजपा उम्मीदवार कोलगानी श्रीनिवास महापौर चुने गए हैं. राव ने कहा कि आदिलाबाद, कामारेड्डी और निजामाबाद में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. 

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस, भारत राष्ट्र समिति और एआईएमआईएम एक साथ आ गए हैं. राज्य में 7 नगर निगम और 116 नगरपालिकाओं में हुए चुनावों के बाद भाजपा को बड़ी संख्या में वार्डों में जीत मिली है. कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है जबकि भारत राष्ट्र समिति दूसरे स्थान पर रही है.

ये भी पढ़ें: ब्रह्मांड में मौत का साया! धरती की तरफ बढ़ रहे हैं 15,000 ‘सिटी किलर’ एस्टेरॉयड; एक टक्कर और पूरा शहर हो जाएगा स्वाहा