News in Brief

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की आलोचना वाले ब्लैक पोस्टर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) के कई इलाकों में चस्पा करने के आरोप में दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने रविवार को 25 लोगों पर FIR दर्ज करते हुए सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है. 

पोस्टर में लिखी थी ये बात

आरोप है कि इन्हीं लोगों ने दिल्ली के खजूरी, दयालपुर, भजनपुरा, मंगोलपुरी, पुरानी दिल्ली, ख्याला, मोती नगर, कीर्ति नगर, मंगोलपुरी, निहाल विहार, रोहिणी, कल्याणपुरी और एम एस पार्क, द्वारका, एनएफसी, मुखर्जी नगर, महेंद्र पार्क, मॉडल टाउन में आलोचना वाले ब्लैक पोस्टर लगाए थे, जिसमें लिखा था, ‘मोदी जी आपने हमारे बच्चों की वैक्सीन विदेश क्यों भेज दी?’

ये भी पढ़ें:- कोरोना के नए वैरिएंट पर बेअसर है वैक्सीन, UK एक्सपर्ट ने किया बड़ा दावा

राजनीतिक पार्टी ने बनवाए थे पोस्टर?

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अबतक करीब 22 लोगों को कार्रवाई करते हुए PDPP एक्ट, IPC 188 और प्रेस एंड रजिस्ट्रेशन बुक एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. वहीं जांच में इन लोगों के पास से होर्डिंग्स और पोस्टर भी बरामद हुए हैं. अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती जांच में पता चला है कि ये पोस्टर राजनीतिक पार्टी द्वारा लगाए गए हैं. अब इस एंगल की भी जांच दिल्ली पुलिस कर रही है.

ये भी पढ़ें:- 4G फोन के दाम पर खरीद सकते हैं ये नया 5G स्मार्टफोन, मिलेगा 4 धांसू कैमरों का सपोर्ट

‘3 पोस्टर चिपकाने पर मिलते थे 500 रुपये’

इससे पहले शनिवार को उत्तरी दिल्ली से गिरफ्तार एक शख्स के बयान को दोहराते हुए पुलिस ने बताया कि लोगों को तीन पोस्टर चिपकाने के एवज में 500 रुपये दिए जा रहे थे. हालांकि अब पुलिस ने घटना की सीसीटीवी फुटेज भी बरामद कर ली है, जिसके आधार पर घटना में शामिल लोगों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है. अधिकारियों ने बताया कि हम जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ लेंगे.

LIVE TV