India-America trade deal: भारत अमेरिका के बीच अरबों की डील हुई है. लंबे अंतराल और महीनों तक चले मंथन के बीच केंद्र की मोदी सरकार तय कर चुकी थी कि हर हाल में देश के किसानों और पशुपालकों के हितों को नुकसान नहीं पहुंचने दिया जाएगा, ये कहना है मंत्री पीयूस गोयल का. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आज उन्होंने इंडिया-यूएस डील से जुड़ी हर भ्रांति को दूर करते हुए दावा किया कि इससे भारत के किसानों का रत्तीभर नुकसान भी नहीं होगा. इसके साथ ही ये जानकारी साझा हुई कि अमेरिका और भारत ने एक अंतरिम व्यापार समझौते (Interim Trade Agreement) का फ्रेमवर्क जारी किया. इसके साथ ही दोनों देशों ने बड़ी ट्रेड डील को अंतिम रूप देने की दिशा में कदम बढा दिए हैं.
इंडिया-US ट्रेड डील की फुल जानकारी
वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने ये भरोसा भी दिलाया कि भारत-अमेरिका की नई ट्रेड डील से ग्रामीण क्षेत्रों की नौकरियों को भी कोई नुकसान नहीं होगा. गोयल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के फ्रेमवर्क की तारीफ करते हुए किसानों की चिंता भी दूर की. उन्होंने कहा कि भारतीय कृषि उत्पाद अमेरिका में जीरो टैरिफ पर निर्यात किए जाएंगे, जबकि अमेरिकी कृषि उत्पादों को भारत में टैरिफ से छूट नहीं दी गई है.
पीयूष गोयल ने साफ किया कि समझौते में जेनेटिकली मॉडिफाइड (GM) फूड को भारत में प्रवेश की अनुमति नहीं मिली है. ये समझौता भारतीय निर्यातकों के लिए 30 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 27.18 लाख करोड़ रुपये) के बाजार को खोलेगा. इसके अलावा भारत ने अगले 5 साल में अमेरिका से 50 हजार करोड़ डॉलर (45 लाख 30 हजार करोड़ रुपये) के उत्पाद खरीदने पर सहमति जताई है. भारत और अमेरिका ने शुक्रवार को अंतरिम व्यापार समझौते (ITA ) का फ्रेमवर्क जारी किया है.
इसके तहत भारतीय सामान पर अमेरिका का टैक्स 50% घटाकर 18% कर दिया गया है. रूस से तेल खरीदने को लेकर भारत पर लगाया गया 25% अतिरिक्त टैक्स भी हटा लिया गया है.
