News in Brief

नई दिल्ली: पिछले कुछ दिनों से गर्मी की मार झेल रहे उत्तर भारत में अचानक मौसम बदल गया है. गुरुवार शाम से ही देश की राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर के कई इलाकों में काले बादल छा गए, जिससे दिन में ही अंधेरा हो गया. वहीं इसके बाद शुरू हुई हल्की बूंदाबांदी से ना सिर्फ तापमान में गिरावट आई बल्कि मौसम भी सुहाना हो गया.

इन इलाकों में बारिश की संभावना 

भारतीय मौसम विभाग (IMD) की तरफ से जारी बयान के अनुसार, दिल्ली के अलावा आगरा, बागपत, बड़ौत, नोएडा, मोदीनगर, दादरी, गलौटी, हापुड़, जट्टारी, हाथरस, इगलासकिथल और आसपास के क्षेत्रों में कुछ ही देर में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावनाए हैं. जिससे इन इलाकों के तापमान में गिरावट के बाद अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहने की संभावना है.

VIDEO

30-40KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

इसके अलावा दिल्ली, लक्ष्मणगढ़, डेग, सादुलपुर, भरतपुर, भादरा, आदमपुर (राजस्थान), नूंह, सोहना, औरंगाबाद, पलवल, कोसली, भिवाड़ी, रेवाड़ी, मानेसर, गुरुग्राम, फरुखनगर, होडल, सिवानी, तोशाम, फतेहाबाद, महेंद्रगढ़, बावल, भिवानी, रोहतक, हिसार, नरवाना, चरखादरी, झज्जर, फरीदाबाद, बल्लभगढ़, गोहाना, गन्नूर, सोनीपत, (हरियाणा) बरसाना, मथुरा के कई स्थानों पर 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ तेज हवाएं चलने के आसार हैं.

31 मई तक जारी रह सकता है मानसून

IMD के मुताबिक, भारत में 15 मई से मानसून शुरू होगा जो 31 मई तक जारी रहेगा. अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के इस साल सामान्य रहने के आसार हैं. देश में 75 प्रतिशत बारिश दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के कारण होती है. दीर्घावधि के हिसाब से औसत बारिश 98 प्रतिशत तक होगी और इसमें पांच प्रतिशत की कमी-वृद्धि हो सकती है.

LIVE TV