Bengali singer Lagnajita Chakraborty assaulted: मशहूर बंगाली सिंगर लगनजिता चक्रवर्ती को एक स्कूल में परफॉर्मेंस से दौरान निशाना बनाने की कोशिश की गई. सिंगर ने आरोप लगाया है कि पूर्वी मिदनापुर के स्कूल में लाइव परफॉर्मेंस के दौरान कथित सेक्युलर गीत न गाने पर लोकल टीमसी नेता ने उन्हें परेशान किया. उनकी परफार्मेंस से भड़के ममता बनर्जी की पार्टी के नेता ने सिर्फ उन पर शारीरिक हमला करने की कोशिश की, बल्कि आगे भी देख लेने की धमकी दी.
‘जान से मारने की धमकी’
सिंगर लगनजिता ने बताया कि ये खौफनाक घटनाक्रम बीते शुक्रवार की शाम का है जब वो भगवानपुर के स्कूल में परफॉर्म कर रही थीं. पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में चक्रवर्ती ने आरोप लगाया कि महबूब मलिक नाम का आदमी, जो स्कूल मैनेजमेंट या स्कूल के मालिकों में से एक है, वो स्टेज पर चढ़ा और सबके सामने उसने उन पर शारीरिक हमला करने की कोशिश की.
‘दुर्गा मां’ का आह्वान ममता बनर्जी के नेता को पसंद नहीं आया
सिंगर के आरोपों के मुताबिक उसने अपनी परफॉर्मेंस की शुरुआत मां दुर्गा के आह्वान से की. उसने जैसे ही गीत ‘जागो मां’ खत्म किया और अगले गीत की शुरुआत करने वाली थीं, तभी उस शख्स ने उन्हें अगला गीत गाने से रोका. वो चीखते हुए मेरे पास आ रहा था. वो मुझे मारना चाहता था’. सिंगर ने बताया कि पूरी घटना स्कूल के कैमरों में कैद हो गई, क्योंकि आयोजक पूरे कॉन्सर्ट की रिकॉर्डिंग कर रहे थे.
पुलिस से अपील
सिंगर ने पुलिस से फुटेज सुरक्षित करने और स्टेज पर एक महिला को जान से मारने की धमकी देने के लिए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. दूसरी ओर इसी मामले को लेकर बीजेपी ने आरोप लगाया है कि आरोपी मलिक स्थानीय तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता है और सिंगर को सेक्युलर गीत गाने से मना करने की वजह से निशाना बनाया गया. बीजेपी ने पूर्वी मिदनापुर जिला पुलिस और राज्य सरकार को अल्टीमेटम देते हुए आरोपी के खिलाफ अविलंब कार्रवाई की मांग की है. बीजेपी ने कहा है कि अगर 48 घंटे के भीतर आरोपी टीएमसी नेता की गिरफ्तारी नहीं होती है तो भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई प्रदेश व्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी.
