Eknath Shinde: BMC चुनाव के नतीजों के बाद मुंबई के अगले मेयर को लेकर चर्चाएं हो रही है. शिवसेना के दोनों गुट इसे लेकर एक दूसरे पर तंज कस रहे हैं, इसी बीच शिंदे गुट पार्षद बीते कई दिनों से होटल में थे वो आज होटल छोड़ने वाले हैं. कहा ये भी जा रहा है कि पार्टी ने उनके ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स, जिनमें आधार कार्ड और रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा जारी किए गए जीत के सर्टिफिकेट शामिल हैं, अपने पास रख लिए थे, ताकि पार्टी बदलने और हॉर्स-ट्रेडिंग या खरीद-फरोख्त की कोशिशों को रोका जा सके.
शिंदे ने दिया था आदेश
बता दें कि महाराष्ट्र के डिप्टी चीफ मिनिस्टर एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना के 29 नए चुने गए कॉर्पोरेटर्स को होटल में भेज दिया था. पार्टी ने ऐसा इसलिए किया था ताकि खरीद- फरोख्त न की जाए, सूत्रों के मुताबिक कॉर्पोरेटर्स 17 जनवरी से बांद्रा के ताज लैंड्स एंड में रुके हुए थे, ये पार्षद अपने वोटर्स के साथ अपनी जीत का जश्न नहीं मना पाए थे. हालांकि, पार्टी ने कहा कि उसने गैट (ग्रुप) बनाने को प्राथमिकता देने के लिए उनके रुकने का आदेश दिया था, जो म्युनिसिपल कानून के तहत बहुत जरूरी है.
सहयोगी पार्टी है शिवसेना
शिंदे सेना के पास 29 कॉरपोरेटर हैं जबकि BJP की जीती हुई बाकी सीटें मुंबई की सिविक बॉडी में सरकार बनाएंगी, जो देश की सबसे अमीर सिविक बॉडी है. दोनों पार्टियों ने मिलकर 118 सीटें हासिल की हैं. 227 सदस्यों वाली BMC में 114 के बहुमत के निशान को पार कर गई हैं. म्युनिसिपल कानूनों के तहत, कॉरपोरेटर तब तक पार्टी बदल सकते हैं जब तक गैट फॉर्मली नहीं बन जाता. एक बार बन जाने के बाद, सदस्य तभी पार्टी बदल सकते हैं जब ग्रुप के एक-तिहाई लोग अलग हो जाएं.
किस बात पर बनी सहमति
शिवसेना चाहती है कि उसकी पार्टी का कोई नेता मेयर बने, जबकि बीजेपी खुद मेयर बनाना चाहती है. कहा ये जा रहा है कि बीजेपी 1 साल के लिए मेयर का पद शिंदे गुट को दे सकती है. हालांकि भाजपा ने इस पद के लिए अपना खुद का मेयर बनाना तय कर लिया है. सूत्रों की मानें तो 22 जनवरी को मेयर पद के आरक्षण की लॉटरी निकलेगी. इसके बाद चुनाव कार्यक्रम घोषित होगा. माना जा रहा है कि बीएमसी चुनाव 30 जनवरी को हो सकता है.
