News in Brief

Telescopic Of Rifle Recovered In Jammu: जम्मू के असराराबाद क्षेत्र में एक 6 साल के लड़के को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के हेडक्वार्टर के पास कूड़े के ढेर में एक संदिग्ध ‘खिलौना’ मिला जो बाद में एक चीनी राइफल स्कोप निकला. यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब जम्मू, सांबा, कठुआ और राजौरी जिलों में सीमा पार आतंकवादी गतिविधियों में बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं और घुसपैठ की संभावनाएं बढ़ गई हैं. ये स्कोप असॉल्ट और स्नाइपर राइफलों में इस्तेमाल होने वाला था. 

पुलिस के अनुसार, लड़के को इस उपकरण के साथ खेलते हुए देखा गया जिसके बाद उसके माता-पिता से पूछताछ की गई. परिवार ने बताया कि लड़के को ये चीज रविवार सुबह कूड़े के ढेर में मिली थी. इसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी. इस राइफल स्कोप के सिलसिले में सांबा से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया जो इस मामले से जुड़ा हो सकता है.

क्यों होता है कि इस चाइचीज दूरबीन का प्रयोग  

Add Zee News as a Preferred Source

इस बीच, आपको बता दें कि इस चाइचीज राइफल स्कोप का प्रयोग लंबी दूरी तक ज्यादा सटीकता से निशाना लगाने के लिए किया जाता है. ये चाइचीज राइफल स्कोप दूर के लक्ष्यों को बड़ा  करके दिखाता है और इसमें लगे रेटिकल से सही जगह पर निशाना लगाने का अंदाजा मिलता है जिससे लक्ष्य भेदने में आसानी होती है खासकर कम रोशनी और दूर के लक्ष्यों के लिए यह बहुत जरूरी है. यही कारण है कि यह आशंका जताई जा रही है कि यह उपकरण किसी बड़ी आतंकवादी वारदात को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता था. 

आतंकी लॉन्च पैड फिर हुए सक्रिय

अधिकारियों ने हालांकि, जनता को ना घबराने की सलाह दी है और कहा कि मामले की जांच जारी है. बता दें, सुरक्षा बल पिछले 4 दिनों से अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा के पास संयुक्त तलाशी अभियान चला रहे हैं. ये अभियान घुसपैठ की संभावना को खत्म करने और क्षेत्र पर नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से किए जा रहे हैं. 

ये भी पढ़ें:राष्ट्रपति का मैनेजर निकला चोर, उड़ा ले गया लाखों के बर्तन; ऑनलाइन नीलामी की थी योजना, पुलिस ने दबोचा

अधिकारियों ने बताया कि खुफिया जानकारी के अनुसार, जम्मू, सांबा, कठुआ और राजौरी जिलों में सीमा पार स्थित आतंकवादी लॉन्च पैड पर गतिविधियों में वृद्धि हो रही है जिससे घुसपैठ की संभावना बढ़ गई है. पिछले महीने, सीमा सुरक्षा बल (BSF) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था कि पाकिस्तान ने जम्मू क्षेत्र के पास स्थित लगभग 72 आतंकवादी लॉन्च पैड को फिर से सक्रिय कर दिया है जिनमें से 12 लॉन्च पैड सियालकोट और जफरवाल क्षेत्रों में स्थित हैं जबकि अन्य 60 लॉन्च पैड नियंत्रण रेखा के पार सक्रिय हैं.