आज 26 जनवरी 2026 को देश अपना 77वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है. हर साल की तरह इस बार भी देश की राजधानी नई दिल्ली का कर्तव्य पथ देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आएगा. हर बार की तरह इस बार भी कर्तव्य पथ पर भव्य गणतंत्र दिवस परेड का आयोजन होने वाला है. इस आयोजन को पूरा देश गर्व के साथ देखता है. इस परेड में भारत की सैन्य ताकत, कल्चरल डायवर्सिटी और टेक्नोलॉजिकल प्रगति की झलक एक साथ दिखाई देती है. परेड सुबह 9:30 बजे से शुरू होगी. इसको आप Z News के साथ दूरदर्शन पर भी लाइव देख सकते हैं. यहां हम आपको बता रहे हैं कि आप घर बैठे परेड को लाइव कैसे देख सकते हैं.
कितने बजे शुरू होगी परेड
हर साल हजारों लोग इस ऐतिहासिक पल को अपनी आंखों से देखने के लिए कर्तव्य पथ पहुंचते हैं. नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर परेड का कार्यक्रम सुबह 9:30 बजे शुरू होगा. अगर आप परेड देखने कर्तव्य पथ पर जा रहे हैं, तो आपको जांच और प्रवेश नियमों के कारण थोड़ा पहले जाना होता है. यहां आपको अलग-अलग राज्यों की झांकियों के साथ सशस्त्र बलों की टुकड़ियां और देश के कई सैन्य इक्विपमेंट दिखाई देते हैं.
क्यों खास है इस साल का गणतंत्र दिवस समारोह?
इस साल का गणतंत्र दिवस समारोह कई मायनों में काफी खास होने हैं. इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह की थीम ‘वंदे मातरम’ रखी गई हैं. इस थीम का चयन केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चुना है. इस परेड में आपको ‘वंदे मातरम के 150 वर्ष’ वाली विशेष झांकी भी देखने को मिलेगी.
कौन होगा परेड में मुख्य अतिथि?
मंत्रालय के द्वारा जारी बयान के अनुसार 77वें गणतंत्र दिवस परेड में इस बार मुख्य अतिथि के रूप में यूरोपीय यूनियन के दो शीर्ष नेता शामिल होंगे. इसमें यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन का नाम हैं. उर्सुला वॉन डेर लेयेन शनिवार से ही भारत में पहुंच चुकी हैं. परेड में मुख्य अतिथि के रूप में यूरोपीय यूनियन के नेताओं की उपस्थिति को भारत-ईयू संबंधों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक कदम माना जा रहा है.
शहीदों को नमन से होगी शुरुआत
समारोह की शुरुआत शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ होगी. प्रधानमंत्री राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करते हैं. इसके बाद मुख्य कार्यक्रम कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ेगा. राष्ट्रपति राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और राष्ट्रगान के साथ पूरा वातावरण गर्व से भर जाएगा. यही वह पल होता है, जब हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है.
यह भी पढ़ें:- Republic Day 2025 Live Updates: इस 26 जनवरी को पूरी दुनिया देखेगी नए भारत की ताकत, 77वां गणतंत्र दिवस क्यों हैं खास?
77वें गणतंत्र दिवस परेड में 40 देशों के बौद्ध भिक्षु लेंगे हिस्सा
इस बार 77वें गणतंत्र दिवस परेड में 40 देशों के बौद्ध भिक्षु गणमान्य अतिथियों में शामिल रहेंगे. इसकी जानकारी संस्कृति मंत्रालय ने दी है. भारत का यह कदम सांस्कृतिक कूटनीति प्रयासों और बौद्ध परंपरा से उसके गहरे संबंधों को सामने लाता है.
सैन्य शक्ति और झांकियों का आकर्षण
परेड का सबसे बड़ा आकर्षण सशस्त्र बलों की टुकड़ियां होती है, जो अनुशासन और शौर्य का प्रदर्शन करती है. इस परेड में आधुनिक हथियार और सेना के सामान भी दिखाए जाते हैं. जिससे देश की रक्षा ताकत का अंदाजा लगता है. इसके अलावा अलग-अलग राज्यों की खूबसूरत झांकियां भारत की संस्कृति और परंपराओं की विविधता को दर्शाती हैं. स्कूली बच्चों के रंगारंग कार्यक्रम भी लोगों का दिल जीत लेते हैं.
घर बैठे मोबाइल पर देखें लाइव परेड
जो लोग दिल्ली नहीं जा पाते वो भी इस ऐतिहासिक परेड को मिस नहीं करेंगे. इसका सीधा प्रसारण टीवी और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा. लोग अपने मोबाइल फोन, लैपटॉप या टीवी के जरिए घर बैठे लाइव परेड देख सकेंगे. बस इसके लिए आपके पास इंटरनेट कनेक्शन होना जरूरी है. परेड को टेलीविजन पर दूरदर्शन (DD National) पर देखा जा सकेगा. इसके अलावा आप परेड को Doordarshan के यूट्यूब चैनल, All India Radio के यूट्यूब चैनल, PIB और MyGov के यूट्यूब चैनलों पर देख सकते हैं. परेड को आप Z News के टेलीविजन और यूट्यूब चैनल पर भी आप घर बैठे मोबाइल फोन या लैपटॉप पर देख सकते हैं.
