
नई दिल्ली: दिल्ली और आस-पास के इलाकों में आंधी-तूफान की स्थिति बनी हुई है. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है और लोगों से अपने घरों में रहने की अपील की है.
फसलों-मकानों को पहुंच सकता है नुकसान
बताते चलें कि दिल्ली और आसपास के इलाक़ों में 50 से 60 किमी की रफ्तार से हवा चल रही है. तेज हवा खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा सकती है. इस आंधी-बारिश में कच्चे मकानों/दीवारों और झोपड़ियों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है. साथ ही पेड़ और खंभे उखड़ने की घटनाएं भी हो सकती हैं.
मौसम विभाग ने की ये अपील
– विभाग ने कहा है कि घर के अंदर रहें, खिड़कियां और दरवाजे बंद करें और यदि संभव हो तो यात्रा से बचें.
– जो लोग बाहर हैं वो पेड़ों के नीचे कुछ देर रुक सकते हैं.
– कंक्रीट के फर्श पर न लेटें और न ही कंक्रीट की दीवारों के सामने झुकें.
– इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को अनप्लग करें.
– जलस्रोतों से तुरंत बाहर निकलें.
– बिजली का संचालन करने वाली सभी वस्तुओं से दूर रहें.
ये भी पढ़ें- Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में बारिश फिर शुरू, मौसम में ठंडक का अहसास
जयपुर डाइवर्ट की गई फ्लाइट
दिल्ली में खराब मौसम का असर फ्लाइट ऑपरेशन पर भी पड़ा है. खराब मौसम को देखते हुए दिल्ली आने वाले एयर इंडिया की फ्लाइटों को जयपुर डाइवर्ट कर दिया गया है. जयपुर एयरपोर्ट के डायरेक्टर ने बताया कि काठमांडू से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट शाम करीब 5.30 बजे जयपुर में उतरी. उस फ्लाइट में 163 यात्री सवार थे. फिलहाल मौसम के ठीक होने का इंतजार किया जा रहा है. उसके बाद फ्लाइट को दिल्ली रवाना किया जाएगा.
LIVE TV
