News in Brief

Gangster Abu Salem: मंगलवार को बॉम्बे हाईकोर्ट में गैंगस्टर अबू सलेम की पैरोल याचिका पर सुनवाई हुई. इस दौरान न्यायालय मे सलेम की ओर से पेश वकील से कहा कि अगर पैरोल मिलनी है, तो पुलिस एस्कॉर्ट और सुरक्षा का पूरा खर्च खुद सलेम को उठाना होगा. इस पर वकील की ओर से कहा गया कि सुरक्षा और एस्कॉर्ट का कुल खर्च करीब 17 लाख रुपये से भी अधिक का है. उन्होंने बताया कि अबू सलेम पिछले 25 सालों से जेल में है और उसके पास आय का कोई साधन नहीं है. इस कारण इतनी बड़ी रकम भरना संभव नहीं है. वकील की ओर से कहा गया कि वह अधितम 1 लाख रुपये तक का खर्च ही उठा सकता है. 

क्या है अबू सलेम के पैरोल की कहानी? 

दरअसल, हाल में ही अब सलेम ने अपने भाई की मौत का हवाला दिया था और न्यायालय से पैरोल की मांग की थी. वह अपने पैतृक गांव उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के सरायमीर के पास जाना चाह रहा है. सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से बताया गया कि यह इलाका काफी संवेदनशील है. अगर सलेम को गांव में छोड़ा हया तो शांति भंग होने का खतरा है. हालांकि, सरकार गैंगस्टर को चार दिन का पैरोल देने के लिए तैयार है. लेकिन इस दौरान सुरक्षा का पूरा खर्चा खुद सलेम को उठाना होगा. 

Add Zee News as a Preferred Source

यह भी पढ़ें: India-US Trade Deal: 18% टैरिफ से एशिया में बड़ा उलटफेर, पीएम मोदी-ट्रंप के एक फोन कॉल में पाकिस्तान-चीन-बांग्लादेश पीछे; भारत को ‘गेमचेंजर’ बढ़त से दुनिया में हल्ला

चार दिन की पैरोल देने के पक्ष में न्यायालय 

मामले की सुनवाई के दौरान बॉम्बे हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया कि सलेम को चार दिन की पैरोल दने को तैयार है. यह पैरोल यात्रा के समय को छोड़कर होगी और इसमें पुलिस स्कॉर्ट और पूरी सुरक्षा व्यवस्था होगी. न्यायालय ने यह भी कहा कि अबू सलेम को सुरक्षा का खर्च वहन करना होगा. कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि अगर वह इतना खर्च नहीं निर्वहन कर सकता, तो पैरोल मिलना कितना मुश्किल हो सकता है.  

सलेम ने कोर्ट से किया ये अनुरोध 

गौरतलब है कि मामले की सुनवाई के दौरान सलेम के वकील ने कोर्ट से अनुरोध किया कि खर्च को कम किया जाए या कोई वैकल्पिक व्यवस्था की जाए. हालांकि, कोर्ट ने इस मसले पर विचार करने के बाद मामले की अगली सुनवाई 5 फरवरी को तय की है. इस दिन तय होगा कि पैरोल मिलती है या नहीं और अगर मिलती है तो किन शर्तों पर. (इनपुट- आईएएनएस)

यह भी पढ़ें: ‘वाशिंगटन में मोगैम्बो खुश है…’ भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर कांग्रेस का तंज, जयराम बोले- PM मोदी ने ट्रंप से मान ली है हार