News in Brief

Social media influencer: तमिलनाडु की एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के लिए हिजाब पहनकर वीडियो बनाना परेशानी का सबब बनता जा रहा है. वाहिदा अकधर को इंस्टाग्राम पर हिजाब वाली रील्स शेयर करने पर जान से मारने की धमकियां दी जा रही है. हालांकि, वाहिदा ने इन धमकियों के खिलाफ अब खुलकर आवाज उठाई है. पूरे विवाद पर इन्फ्लुएंसर ने कहा कि उनके समुदाय के लोग ही उसे निशाना बना रहे हैं और उस पर गृहनगर कदैयानल्लूर को बदनाम करने का आरोप लगा है.

वाहिदा ने दावा किया कि कुछ लोगों ने उसके घर पर पहुंचकर उन्हें और उनकी मां को मानसिक तौर पर प्रताड़ित भी किया है. हालांकि, उन्होंने यह जरूर कहा कि वो इस बारे में बात नहीं करना चाहती थी, लेकिन अब ये विवाद सोशल मीडिया से हटकर उनके व्यक्तिगत जीवन तक पहुंच गया. जिसके चलते अब उनको अपने विरोधियों को जवाब देना पड़ा है. 

वाहिदा ने क्या कहा?
वाहिदा अकधर ने कहा कि उनके कंटेंट पर कदैयानल्लूर की साख को नुकसान पहुंचाने के आरोप क्यों लगाए जा रहे हैं,  जबकि शहर में इतने सारे गंभीर अपराध हुए हैं, जिसको लेकर किसी के अंदर गुस्सा नहीं दिखाई दिया. वाहिदा ने यौन हिंसा से लेकर बाल शोषण और जबरन शादी जैसे सामाजिक मुद्दों का उदाहरण देते हुए अपने आलोचकों को शहर की इमेज खराब करने वाले आरोपों पर करारा जवाब दिया. 

Add Zee News as a Preferred Source

यह भी पढ़ें: बुर्का पहनने वाली को बनाएं AIMIM चीफ… ‘हिजाब वाली PM’ बयान पर BJP ने ओवैसी को घेरा

आलोचकों को जवाब
वाहिदा ने अपने विरोधियों को जवाब देते हुए कहा कि वो सिर्फ हिजाब पहनकर वीडियो बनाती हैं, इसके अलावा कुछ नहीं करती हैं. वाहिदा ने अपने कंटेंट से किसी तरह की धार्मिक आस्थाओं को ठेस पहुंचाने की बात को नकारते हुए कि वो अल्लाह या इस्लाम के बारे में कुछ बुरा नहीं बोल रही, वो बस वही कर रही हैं जो उनको अच्छा लगता है. इसके बाद वाहिदा ने आलोचकों पर चुटकी लेते हुए कहा कि जो लोग मेरी बुराई कर रहे हैं वो लोग मेरी वीडियो देखते रहते हैं, जो उनके दोहरी मानसिकता को दिखाता है.