News in Brief

Suspended DIG Harcharan Singh Bhullar Case: पंजाब पुलिस के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (DIG) हरचरण सिंह भुल्लर इन दिनों फिर सुर्खियों में हैं. उन्हें रिश्वतखोरी के एक बड़े मामले में गिरफ्तार किया गया था. अब उन्हें सुप्रीम कोर्ट ने भी राहत नहीं दी है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, SC ने भुल्लर की ज़मानत की मांग पर सुनवाई से इंकार किया कर दिया है.. SC ने कहा कि हाई कोर्ट में केस पेंडिंग है. वही अपनी बात रखे. SC इस स्टेज पर दखल नहीं देगा.कोर्ट के रुख को देखते हुए भुल्लर के वकील ने अर्जी वापस ली.

क्या था मामला?
दरअसल हरचरण सिंह भुल्लर ने केस में CBI की जांच के क्षेत्राधिकार ( jurisdiction) पर सवाल उठाते हुए पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट का रुख  किया था. भुल्लर का कहना था कि पंजाब में CBI को  केस दर्ज करने के लिए  राज्य सरकार की ओर से जरूरी मंजूरी ( general consent) नहीं है. इसलिए CBI का जांच का अधिकार नहीं बनता. भुल्लर ने अंतरिम राहत के तौर पर हाई कोर्ट से ज़मानत  के साथ साथ केस पर रोक की मांग भी की थी. लेकिन HC ने कोई अंतरिम राहत न देते हुए एक महीने के बाद की सुनवाई की तारीख दी थी. इसी के मद्देनजर भुल्लर ने राहत के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था.

भुल्लर पर क्या लगा है आरोप?
सीबीआई ने एचएस भुल्लर को फतेहगढ़ साहिब के कबाड़ व्यापारी आकाश भट्टा की शिकायत पर गिरफ्तार किया था. व्यापारी ने आरोप लगाया था कि आईपीएस अधिकारी ने उनके खिलाफ दर्ज एक पुराने मामले को खत्म करने के एवज में 8 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी.CBI को चंडीगढ़ के आवास पर छापा मारने के दौरान करोड़ो रूपये की नकदी सोना महंगी घड़ियां, विदेशी शराब और हथियार बरामद  मिले थे. मीडिया रिपोर्ट की माने तो ये सबकुछ मिला था डीआईजी के ठिकानों से:-
– साढ़े सात करोड़ रुपये कैश
– 50 से ज्यादा अचल संपत्तियों का रिकाॅर्ड
– ढाई किलो सोना
– 26 लग्जरी घड़ियां, इनमें राडो और रोलेक्स भी
– कई बैंकों के लाॅकर की चाबियां
– चार हथियार और 100 कारतूस
– समराला के फार्म हाउस से मिली शराब की 108 बोतलें
– इसी फाॅर्म हाउस से 5.7 लाख रुपये कैश, 17 कारतूस
– बिचौलिये से मिले 21 लाख रुपये

Add Zee News as a Preferred Source

अब भुल्लर के पास क्या है विकल्प? 
ये केस पंजाब पुलिस में भ्रष्टाचार की बड़ी मिसाल है. लोग कह रहे हैं कि बड़े अधिकारी ही रिश्वत लेते हैं तो छोटे वाले का क्या होगा. CBI जांच जारी है, और अगर दोषी पाए गए तो भुल्लर की नौकरी जाएगी, सजा भी हो सकती है. पंजाब सरकार ने उन्हें सस्पेंड पहले से ही कर रखा है.