Goa Zilla Panchayat Result: गोवा जिला पंचायत चुनावों के लिए 20 दिसंबर को वोटिंग हुई थी, जिसके 22 दिसंबर को नतीजे घोषित किए जा रहे हैं. ताजा जानकारी के अनुसार 50 सीटों पर काउंटिंग जारी है. इनमें बीजेपी अभी तक लीड हासिल करती दिखाई दे रही है, तो वहीं कांग्रेस पिछड़ी रही है. इसके अलावा गोवा के जिला पंचायत चुनाव में उतरी आम आदमी पार्टी का खाता किसी सीट पर नहीं खुला है. हालांकि, आम आदमी पार्टी की तरफ से गोवा में 800 से ज्यादा स्वास्थ्य कैंप भी लगाए गए थे, लेकिन उनका किसी तरह का कोई असर चुनावी नतीजों में देखने को नहीं मिल रहा है. गोवा के जिला पंचायत चुनाव बैलेट पेपर पर हुए हैं.
बीजेपी जीत की ओर
यानि कि विपक्ष जिस तरह लगातार बैलेट पेपर से चुनाव करवाने की मांग करता है, वो यहां पर दिखाई दिया. लेकिन चुनावी नतीजों में बीजेपी बैलेट पेपर पर हुए चुनाव में बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है. 50 सीटों पर हुए इस चुनाव में लगभग 71 प्रतिशत वोटिंग हुई थी. जिसकी मतगणना 22 दिसंबर को सुबह 8 बजे से चालू है. अभी तक के नतीजों में बीजेपी 14 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है. वहीं कांग्रेस के खाते में अभी तक 4 सीटें ही आईं हैं.बीजेपी ने फिलहाल गोवा की होंडा, सिओलिम, लैटाम्बर्सेम, क्वेरिम, तलेइगाओ, ज़ेल्डेम, उस्गाओ-गंजेम, सैनकोले, सैनवोर्डेम के अलावा बारसमें, नगरगाओ और कुर्ती जिला पंचायत सीटों पर विजयी पताका लहराया है. बीजेपी लगातार अपनी बढ़त को बनाए हुए है. हालांकि, आम आदमी पार्टी को गोवा जिला पंचायत चुनाव में कैमबैक की उम्मीद है.
किसको कितनी सीटें
हालांकि, अभी चुनावी नतीजे पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हुए हैं, लेकिन 14 सीटों पर जीत और रुझानों में बढ़त बीजेपी की बड़ी जीत के दावे को मजबूत कर रही है. वहीं कांग्रेस गोवा में अपनी पकड़ को फिर से मजबूत करने की कोशिश कर रही है. कांग्रेस अभी तक कोला, डावोरलिम, रुमडामोल, कैलंगुट,गुइरडोलिम सीटों पर जीत हासिल की है. इसके अलावा बेटकी-कैंडोला सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत हासिल की है. चुनाव में उतरी गोवा फॉरवर्ड पार्टी को भी दक्षिण गोवा जिले की राय सीट पर जीत मिली है. इस चुनाव में बीजेपी धीरे-धीरे बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है. 14 सीटों पर बीजेपी अभी तक अपना परचम लहरा चुकी है तो वहीं कांग्रेस 4, निर्दलीय 2, एमजीपी और जीएफपी के अलावा आरजीपी के खाते में 1-1 सीट ही आईं हैं.
यह भी पढ़ें: ‘SIR से क्यों घबरा रही TMC…’, ममता की सरकार पर सुवेंदु अधिकारी का निशाना, रडार पर आए बंगाल के वोटर्स
महाराष्ट्र चुनाव
वहीं 20 दिंसबर को घोषित हुए महाराष्ट्र के नगर परिषद और नगर पंचायतों के चुनावी नतीजों में बीजेपी ने अपना परचम लहराया है, जहां महायुति के साथ गठबंधन में बीजेपी 286 सीटों में से 120 पर अपने नगराध्यक्ष जीते हैं. तो वहीं उनके साथ दल शिवसेना के 54 और राकापा के 40 नगराध्यक्ष बने हैं. इसके दूसरी तरफ महाविकास अगाड़ी गठबंधन में कांग्रेस को सबसे ज्यादा फायदा हुआ और 34 नगराध्यक्ष बनाने में सफल हो पाई. शिवसेना यूटीबी को 8 औ शरदचंद्र पवार के खाते में 7 पद आए. अब महाराष्ट्र के बाद बीजेपी ने गोवा में अपनी ताकत फिर से साबित करते हुए विरोधी दलों को राजनीतिक तौर पर बड़ा सैटबैक दिया है.
