महाराष्ट्र के निगर परिषद और नगर निगम पंचायत के निकाय चुनावों में कांग्रेस को 288 में से महज 31 सीटें ही मिली. इसके बावजूद भी कांग्रेस की डिमांड कम नहीं हुई है. एक तरफ पुणे पंचायत चुनाव के लिए जहां एनसीपी अजित पवार गुट कांग्रेस से संपर्क कर रहा है तो वहीं अगले साल होने वाले बीएमसी चुनाव में ठाकरे बंधुओं के एक साथ आने के बावजूद उन्हें कांग्रेस की कमी का एहसास है और ऐसे में कांग्रेस को साथ लाने के लिए शिवसेना यूबीटी गुट के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने राहुल गांधी से फोन पर बातचीत की है.
महाराष्ट्र के नगर परिषद और नगर निगम पंचायत चुनावों की जीत में महायुति गठबंधन के राष्ट्रवादी कांग्रेस अजित पवार गुट ने 37 सीटें जीती. भले ही महायुति गठबंधन में अजित पवार और एकनाथ शिंदे की पार्टियों ने सीटें जीती हों लेकिन गठबंधन में तो वो बीजेपी से कहीं पीछे नजर आते हैं ऐसे में अजित पवार का गढ़ माने जाने वाले पुणे, पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम चुनाव 2026 में अजित पवार को बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है. क्योंकि सीएम देवेंद्र फडणवीस पहले ही कह चुके हैं कि वो पुणे में एनसीपी के साथ मिलकर चुनाव नहीं लड़ेंगे.
विपक्षी गठबंधन में कांग्रेस कैसे बनी ‘स्ट्रॉबेरी’?
ऐसे में अजित पवार को यहां बीजेपी को टक्कर देने के लिए अपने किसी पुराने सहयोगी की मदद लेनी होगी. मीडिया सूत्रों की मानें तो अजित पवार ने इसका विकल्प भी ढूंढ लिया है. अजित पवार ने कांग्रेस नेता सतेज पाटिल से फोन पर बातचीत की है और उन्हें मुलाकात के लिए बुलाया भी है. वहीं दूसरी ओर दो दशकों के बाद ठाकरे बंधुओं के एक साथ चुनाव में उतरने की बात को लेकर पहले तो कांग्रेस की गठबंधन से जुदाई तय मानी जा रही थी लेकिन अगस्त में बेस्ट चुनाव में ठाकरे बंधु एकसाथ आए थे लेकिन उनका खाता भी नहीं खुला था. ऐसे में संतुलन बनाए रखने के लिए शिवसेना यूबीटी ने राहुल गांधी से संपर्क किया है.
संजय राउत ने की राहुल गांधी से बात
महाराष्ट्र में अगले महीने होने वाले बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) चुनाव के लिए शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के बीच गठबंधन को लेकर बात लगभग तय है. वहीं इस बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने इस गठबंधन में शामिल होने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी फोन किया है. तीनों पार्टियों का मिलकर महाविकास अघाड़ी (MVA) गठबंधन से बीएमसी चुनाव लड़ने के प्रयास में हैं. संजय राउत ने ठाकरे ब्रदर्स और राहुल गांधी को मिलकर चुनाव लड़ने की रणनीति तैयार की है.
आखिर शिवसेना यूबीटी गुट को किस बात का है डर?
महाराष्ट्र में अगर हम बीते 3 चुनावों की बात करें तो वहां की जनता ने शिवसेना यूबीटी गुट को तीनों बार नकार दिया है. तीनों ही चुनावों में बीजेपी और शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट गठबंधन ने महाविकास अघाड़ी गठबंधन को करारी शिकस्त दी है. ऐसे में अगर आगामी बीएमसी चुनाव में भी शिवसेना यूबीटी को शिकस्त मिलती है तो चुनाव आयोग असली शिवसेना का तमगा एकनाथ शिंदे गुट को दे सकता है. ऐसे में इस चुनाव में जीत के उत्साह से ज्यादा शिवसेना यूबीटी के मुखिया उद्धव को हारने का डर सता रहा है.
यह भी पढ़ेंः फिर मिल बैठेंगे ‘ठाकरे ब्रदर्स’, BMC चुनाव के लिए बन गया सीट शेयरिंग फॉर्मूला
