News in Brief

Humayun Kabir new party: तृणमूल कांग्रेस के सीनियर नेता और प्रवक्ता कुणाल घोष ने हुमायूं कबीर के नई पार्टी बनाने पर बयान दिया है. मीडिया से बात करते हुए घोष ने कहा कि भारत लोकतांत्रिक देश है और यहां कोई भी पार्टी बना सकता है. लेकिन इसके पीछे जो राजनीति चल रही उसको समझना बहुत जरूरी है. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई पार्टी बनाने का इरादा रखता है तो उस पर कोई टिप्पणी नहीं करनी चाहिए. इसके बाद उन्होंने हुमायूं के पार्टी बनाने को बीजेपी की रणनीति साजिश का आरोप लगाया. 

क्या बोले कुणाल घोष?
कुणाल घोष ने कहा कि बीजेपी ने अब अपनी रणनीति बदल ली हैं और इस बार उन्होंने बी, सी और डी टीम तैयार की हैं. जो एंटी बीजेपी वोटों को विभाजित करने की रणनीति का हिस्सा हैं, ताकि वो पश्चिम बंगाल में ज्यादा सीटें जीत सकें. इसके लिए बीजेपी ने कुछ लोगों को मुखौटा पहनाकर मैदान में उतारा है. कुणाल ने बीजेपी के पश्चिम बंगाल में 100 सीटें जीतने वाले दावे पर भी पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि वो बीजेपी को 20 सीटें भी नहीं जीतने देंगे. क्योंकि पश्चिम बंगाल की जनता को पता है कि अगर एक भी वोट टीएमसी को नहीं गया तो बीजेपी को फायदा होगा. कुणाल ने बीजेपी को मुर्शिदाबाद में जीरो सीटों पर रोक देने का दावा भी किया है. कुणाल ने हुमायूं पर बीजेपी का पूर्व प्रत्याशी होने का आरोप लगाते हुए कबीर को उनके खिलाफ बोलने का नैतिक अधिकार नहीं होने की बात भी कही. 

बीजेपी पर निशाना
बीजेपी पर टीएमसी प्रवक्ता ने पिछले चुनाव का हवाला देते हुए आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने स्पेशल जहाज भेज के तृणमूल कांग्रेस के कुछ नेताओं अपने साथ ले जाना चाहा था, लेकिन जैसे ही नतीजे आए तो उन सभी ने ममता बनर्जी को फोन कर के कहा कि वो उनके लिए ऑटो भेज दे, ताकि भी लौट सकें. बाबरी मस्जिद के फिर से निर्माण को लेकर पार्टी से निकाले गए हुमायूं कबीर पर टीएमसी के सीनियर नेता सीधा निशाना साधते हुए उनको बीजेपी की टीम बताया. 

Add Zee News as a Preferred Source

बांग्लादेश हिंसा 
वहीं बांग्लादेश में जारी हिंसा को लेकर कुणाल घोष ने कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह टीएमसी ने इन घटनाओं को लेकर कड़ा विरोध और निंदा जताई है. लेकिन यह पश्चिम बंगाल के राज्य सरकार अधिकार क्षेत्र से बाहर आता है. इसलिए केंद्र सरकार को बांग्लादेश सरकार के साथ सख्त लहजे में बात करते कड़े कदम उठाने चाहिए. कुणाल घोष ने चुनाव आयोग को लेकर भी टिप्पणी की है. उन्होंने भाजपा के चुनाव एजेंडे को पूरा करने के लिए चुनाव आयोग मनमानी कर है, जिसके बारे में ममता बनर्जी पूरे विस्तार से अपनी बात रख चुकी हैं.   

इनपुट–आईएएनएस 

यह भी पढ़ें: असम में हिंसा की आग, कार्बी आंगलोंग में प्रदर्शन के दौरान आगजनी, पुलिस ने की फायरिंग; 3 घायल