बांग्लादेश में हो रही घटनाओं का असर अब भारत की राजधानी तक पहुंच गया है है. विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) और दूसरे हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर जमकर नारा लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया है. बांग्लादेशी हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की मॉब लिंचिंग ने बांग्लादेश समेत पूरी दुनिया के लोगों को झकझोर दिया है. सबसे पहले आप देखें विरोध प्रदर्शन का वीडियो.
#WATCH | Delhi | Protest by members of Vishva Hindu Parishad and other Hindu organisations continues near the Bangladesh High Commission over the atrocities against Hindus and the mob lynching of Dipu Chandra Das in Bangladesh
A protester says,” Hindus are being killed there.” pic.twitter.com/pZ8RYdPpYB
Add Zee News as a Preferred Source![]()
— ANI (@ANI) December 23, 2025
#WATCH | Delhi | Vishva Hindu Parishad and other hindu organisations protest near the Bangladesh High Commission against the atrocities against Hindus and the mob lynching of Dipu Chandra Das pic.twitter.com/aKo0T3BUs2
— ANI (@ANI) December 23, 2025
बांग्लादेश हाई कमीशन के पास हिंदू संगठनों की हुंकार, पुलिस को चलानी पड़ी लाठी
विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल सहित कई अन्य हिंदू संगठनों ने दिल्ली में बांग्लादेश हाई कमीशन के पास विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान उन्होंने बैरिकेड्स तोड़ने की भी कोशिश की, लेकिन पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करके उन्हें रोक दिया.
#WATCH | Heavy security deployed near the Bangladesh High Commission in Delhi, in view of a protest announced by Vishva Hindu Parishad against the mob lynching of Dipu Chandra Das in Bangladesh pic.twitter.com/07xQbP3NYo
— ANI (@ANI) December 23, 2025
बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर प्रदर्शन किया जा रहा है. इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात है.
#WATCH दिल्ली: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचारों और दीपू चंद्र दास की मॉब लिंचिंग के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद और अन्य हिंदू संगठनों ने बांग्लादेश हाई कमीशन के पास विरोध प्रदर्शन किया। pic.twitter.com/IUr5KyNrFv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 23, 2025
दिल्ली में बांग्लादेश उच्चायोग के पास बढ़ाई गई सुरक्षा
विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) और बजरंग दल के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में बांग्लादेश उच्चायोग के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस ने उच्चायोग के आसपास अतिरिक्त बल तैनात किया है और आने-जाने वाले सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है.
#WATCH | Delhi | Members of the Sarbo Bharatiya Hindi Bangali Sangathan, VHP, and the Bajrang Dal protest against the atrocities against minorities in Bangladesh and the brutal mob lynching of Dipu Chandra Das, near Durgabai Deshmukh South Campus Metro Station. pic.twitter.com/HA7Fl8NPi1
— ANI (@ANI) December 23, 2025
उधर बांग्लादेश उच्चायोग में वीजा और काउंसलर सेवाओं का कामकाज अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है. उच्चायोग के बाहर गेट नंबर तीन पर इस संबंध में एक नोटिस भी लगाया गया है, जिसमें साफ तौर पर वीजा और काउंसलर सेवाओं के निलंबन की जानकारी दी गई है.
