
Akash Next Generation air defense missile system: भारत ने अपने एयर डिफेंस सिस्टम को और ज्यादा मजबूत करने के लिए आकाश-एनजी मिसाइल का सफल यूजर इवैल्यूएशन ट्रायल किया है. इस सफलता के बाद इसे भारतीय सेना और वायुसेना में शामिल किया जाएगा. भारत लगातार अपनी स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने में जुटा हुआ है. इसी दिशा में भारत ने आकाश नेक्स्ट जेनरेशन एयर डिफेंस मिसाइल का सफल ट्रायल किया है. आपको बता दे आकाश मिसाइल की जो प्रणाली है वो बहुत हाईटेक है. इतना ही नहीं इसको प्रोपर स्वदेशी टेक्नोलॉजी से बनाया गया है.
सेना को मिलेगा फायदा
आकाश नेक्स्ट जेनरेशन के भारतीय सेना के साथ जुड़ने से दुश्मन को मात देने में और ज्यादा आसानी होगी. क्योंकि ये मिसाइल लड़ाकू विमान से लेकर ड्रोन और क्रूज मिसाइल जैसे खतरों को सटीक निशाना लगाकर नष्ट कर सकती है. भारत की हवाई और जमीन सुरक्षा को मजबूत करने के नजरिए से विकसित की गई इस मिसाइल की रेंज, स्पीड और रिस्पोंस पॉवर पहले से कहीं अधिक ज्यादा है.
