News in Brief

Sanjay Raut: मुंबई में होने वाले BMC चुनाव को लेकर सियासी पारा काफी ज्यादा है. बीजेपी और शिवेसना सहित कई पार्टियों की नजरें चुनाव में जीत हासिल करने पर टिकी है. नेता एक-दूसरे पर तंज कसने का भी एक मौका नहीं छोड़ रहे हैं. इसी बीच उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि ठाकरे अब भी 10 मिनट में मुंबई बंद कर सकते हैं. इसके अलावा क्या कुछ कहा जानते हैं.

मुंबई बंद कर सकते हैं
UBT नेता संजय राउत ने चेतावनी दी है कि ठाकरे अब भी 10 मिनट में मुंबई बंद कर सकते हैं. NDTV से बात करते हुए कहा कि ठाकरे परिवार ने लंबे समय तक राज्य की राजनीति को दिशा दी है. ठाकरे को कभी खत्म नहीं किया जा सकता. उनकी यह टिप्पणी मुंबई सिविक बॉडी (BMC) के हाई-स्टेक चुनाव से पहले 20 साल के लंबे गैप के बाद ठाकरे के चचेरे भाईयों – उद्धव और राज – के फिर से मिलने के बाद आई है.

राज ठाकरे ने कही थे ये बात
महाराष्ट्र में इन दिनों सियासी पारा काफी ज्यादा हाई है. इससे पहले  महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के चीफ राज ठाकरे ने कहा है कि पॉलिटिकल नजरिए में फ़्लेक्सिबिलिटी का मतलब आइडियोलॉजी से कॉम्प्रोमाइज करना नहीं है, अगर महाराष्ट्र को मजबूत बनाए रखना है तो वह US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप का भी साथ देने के लिए तैयार हैं. उनके लिए सबसे जरूरी मराठी लोगों की भलाई, मराठी भाषा का बचाव और विकास और एक मजबूत महाराष्ट्र है.

Add Zee News as a Preferred Source

उद्धव राज ने मिलाया था हाथ
BMC चुनाव से पहले और मराठी लोगों के हितों के लिए उद्धव और राज ठाकरे ने हाथ मिलाया था. इसके पीछे की वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि उनके लिए सबसे जरूरी मराठी लोगों की भलाई, मराठी भाषा का बचाव और विकास, और एक मजबूत महाराष्ट्र है. बता दें कि महाराष्ट्र चुनाव आयोग ने BMC चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. आयोग ने बताया कि 15 जनवरी को मतदान और 16 को मतगणना होगी.