Mark Tully Dies: पत्रकारिता जगत से दुखद खबर सामने आई है. जाने-माने पत्रकार मार्क टुली का निधन हो गया है. वह 90 साल के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे. मार्क टुली जाने माने इतिहासकार, लेखक रहे हैं. उनका पत्रकारिता के क्षेत्र में काफी नाम कमाया है. रविवार को अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. उनके निधन की खबर से देश में शोक की लहर है. टुली के निधन की जानकारी उनके करीबी दोस्त ने दी है.
दरअसल, अवार्ड-विनिंग पत्रकार पिछले कुछ समय से बीमार थे और पिछले हफ्ते से साकेत के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती थे. टुली के करीबी दोस्त और जाने-माने पत्रकार सतीश जैकब ने बताया कि मार्क का आज दोपहर साकेत के मैक्स हॉस्पिटल में निधन हो गया. टुली का जन्म 24 अक्टूबर 1935 को कलकत्ता (कोलकाता) में हुआ था. वह 22 साल तक बीबीसी नई दिल्ली के ब्यूरो चीफ भी रहे हैं.
टुली एक मशहूर लेखक और इतिहासकार रहे थे, जो बीबीसी रेडियो चार के प्रोग्राम समथिंग अंडरस्डूड के प्रेजेंटर भी रहे थे. उन्हें 2002 में नाइटहुड की उपाधि दी गई और 2005 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया. टुली ने भारत पर कई किताबें लिखी हैं, जिनमें ‘नो फुल स्टॉप्स इन इंडिया’, ‘इंडिया इन स्लो मोशन’ और ‘द हार्ट ऑफ़ इंडिया’ शामिल हैं.
