
US-Mexico Border Shooting: बीते दिन अमेरिका के ब्राउन यूनिवर्सिटी में गोलीबारी हुई थी, जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था. अब एक बार फिर यूएस-मेक्सिको सीमा के पास गोलीबारी हुई, इस गोलीबारी की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है. यह घटना सीमा से लगभग 10 मील दूर एक छोटे से समुदाय अरिवाका में हुई. अधिकारियों ने कहा कि गोलीबारी में यूएस बॉर्डर पेट्रोल शामिल था, पिमा काउंटी शेरिफ विभाग ने कहा कि वे एफबीआई और यूएस सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा के साथ मिलकर जांच कर रहे हैं कि आखिर क्या हुआ था?
TOI की रिपोर्ट के मुताबिक सांता रीटा फायर डिस्ट्रिक्ट के आपातकालीन दल घटनास्थल पर पहुंचे और घायल व्यक्ति को चिकित्सा सहायता दी, फायर डिस्ट्रिक्ट ने कहा कि व्यक्ति को तत्काल उपचार के लिए मेडिकल हेलीकॉप्टर द्वारा क्षेत्रीय ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया. इसे लेकर FBI ने कहा कि संघीय एजेंट एरिजोना के एक 34 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार करने कोशिश की जा रही है.
अपडेट जारी है…

