News in Brief

Air India and IndiGo flight collided: मुंबई से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. मुंबई एयरपोर्ट पर ग्राउंड पर एयर इंडिया और इंडिगो की फ्लाइट के विंग टिप्स आपस में टकरा गए. टक्कर के दौरान दोनों विमानों में यात्री सवार थे. गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया AI 2732 (मुंबई-कोयंबटूर) डिपार्चर के लिए पीछे हट रही थी, जबकि इंडिगो 6E 791 (हैदराबाद-मुंबई) लैंडिंग के बाद टैक्सी कर रही थी.

मुंबई एयरपोर्ट पर हुई इस घटना पर दोनों एयरलाइन की ओर बयान जारी किया गया है. समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, एयर इंडिया प्रवक्ता ने मामले पर बताया कि 3 फरवरी को मुंबई से कोयंबटूर जाने वाली फ्लाइट AI2732 में देरी हुई. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि टेक-ऑफ से पहले टैक्सीवे पर इंतज़ार करते समय यह विमान दूसरी एयरलाइन के विमान से टकरा गया.  

fallback

Add Zee News as a Preferred Source

 

एयर इंडिया ने क्या कहा? 

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने आगे बताया कि दोनों विमानों के विंगटिप्स आपस में टकरा गए, जिससे हमारे विमान के विंगटिप को नुकसान हुआ. एहतियात के तौर पर, विमान को आगे की टेक्निकल जांच के लिए ग्राउंडेड कर दिया गया है. सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया है और हमारी ग्राउंड टीमें उन्हें जल्द से जल्द उनके डेस्टिनेशन तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक इंतज़ाम कर रही हैं. इस घटना की जानकारी रेगुलेटर को दे दी गई है. 

fallback

इंडिगो ने भी जारी किया बयान

मुंबई एयरपोर्ट पर हुई इस घटना पर एयरलाइन कंपनी इंडिगो की ओर से भी बयान जारी किया गया है. इंडिगो के प्रवक्ता का कहना है कि 3 फरवरी 2026 को हैदराबाद से मुंबई जाने वाली हमारी फ्लाइट 6E 791 के एक एयरक्राफ्ट का विंगटिप, लैंडिंग के बाद टैक्सी करते समय, दूसरी एयरलाइन के एक एयरक्राफ्ट से टकरा गया. सभी यात्री सुरक्षित हैं और पार्किंग के बाद उतर गए. एयरक्राफ्ट का मेंटेनेंस इंस्पेक्शन किया जा रहा है. तय प्रोटोकॉल के अनुसार, संबंधित अधिकारियों को तुरंत सूचित कर दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है. 

DGCA के अधिकारी पहुंचे

घटनास्थल पर डीजीसीए के अधिकारी पहुंच गए हैं. जानकारी के अनुसार, जब एयर इंडिया AI2732 डिपार्चर के लिए C1 से M4 की ओर टैक्सी कर रहा था, और इंडिगो की आने वाली फ्लाइट B1 पर टैक्सी कर रही थी, तो दोनों विमानों के दाहिने पंख एक-दूसरे से टकरा गए. घटना के समय दोनों विमान टैक्सी कर रहे थे. दोनों विमान जांच के लिए बे में लौट आए. मुंबई DGCA के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं.

यह भी पढ़ें: रूसी S-400 से भी खतरनाक… भारत का ‘काली’ बनेगा दुश्मनों का काल; चीन के धाकड़ फाइटर प्लेन भी हो जाएंगे फेल