News in Brief

Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र से इस वक्त दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है. महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का निधन हो गया है. पुणे के बारामती में लैंडिंग के दौरान एक उनका प्लेन क्रैश हो गया. शुरुआती जानकारी के अनुसार इस विमान में डिप्टी सीएम अजित पवार समेत 5 लोग सवार थे. जिसमें उनके पर्सनल असिस्टेंट, सुरक्षाकर्मी और प्लेन स्टाफ मौजूद थे. इस हादसे में सभी की जान चली घई. इस घटना ने न केवल महाराष्ट्र बल्कि पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. प्रशासन मौके पर पहुंच चुका है और राहत कार्य जारी है.

अजित पवार मुंबई से चार्टर्ड प्लेन में बारामती गए थे. जहां यह दर्दनाक हादसा हुआ. नागरिक उड्डयन महानिदेशालय DGCA ने हादसे में 5 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है. जिस विमान में अजित पवार सवार थे, वह VSR ऑपरेटर का लियरजेट-45 प्लेन (रजिस्ट्रेशन नंबर VT-SSK) था. बारामती एसपी ग्रामीण संदीप सिंह ने बताया कि प्लेन लैंडिंग करते वक्त कुछ गड़बड़ दिख रहा था. वास्तविक कारण क्या है, इसकी जानकारी मिलने पर दी जाएगी.

ऐसे में अब यह सवाल उठता है कि प्लेन हादसे का शिकार कैसे हुआ, क्या गलती हुई और क्या वजह थी? इन सभी का राज कैसे सामने आएगा?  ब्लैक बॉक्स है इसका जवाब.  ब्लैक बॉक्स की सहायता से इस हादसे से जुड़े सवालों से पर्दा हट सकता है, वजह सामने आ सकती है कि हादसा कैसे हुआ, क्या वजह थी.

Add Zee News as a Preferred Source

लेकिन क्या आप जानते हैं क्या होता है  ब्लैक बॉक्स और कैसे यह प्लेन हादसे का राज खोलता है, अगर नहीं तो आइए विस्तार से जानते हैं  ब्लैक बॉक्स की कहानी.

क्या होता है ब्लैक बॉक्स?
सभी विमानों में ब्लैक बॉक्स होता है. जो अगर कोई विमान हादसे का शिकार होता है तो ब्लैक बॉक्स की सहायता से हादसे की वजह पता करना बेहद आसान हो जाता है. ब्लैक बॉक्स में 2 ऑरेंज क्रैश रेजिस्टेंस डिवाइस होते हैं जो आग या पानी के तेज बहाव में भी खराब नहीं होते हैं. ब्लैक बॉक्स का नाम तो ब्लैक है लेकिन इसका रंग चमकीला नारंगी होता है. इसके पीछे की भी वजह है, ऐसा इसलिए किया जाता है जिससे मलबे या घने जंगलों के बीच इसे आसानी से खोजा जा सके. यह स्टील या टाइटेनियम जैसी मजबूत धातु से बना होता है, जो भीषण आग और दबाव को झेल सकता है.

कैसे काम करता है ब्लैक बॉक्स
ब्लैक बॉक्स में दो अलग-अलग रिकॉर्डर होते हैं-

कॉकपिट वॉइस रिकॉर्डर  (CVR) 
यह कॉकपिट के अंदर की आखिरी 2 घंटों की बातचीत को रिकॉर्ड करता है. इसमें पायलटों की बातचीत, इंजन का शोर और अलार्म की आवाजें शामिल होती हैं.

फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर  (FDR)
यह विमान की तकनीकी स्थिति जैसे ऊंचाई, रफ्तार, फ्यूल लेवल और विंग्स की स्थिति समेत लगभग 80 तरह के डेटा को रिकॉर्ड करता है.

हादसे के वक्त कैसे काम करता है यह डिवाइस?
जब कोई विमान क्रैश होता है तो ब्लैक बॉक्स में लगा ULB (Underwater Locator Beacon) एक्टिव हो जाता है. यह लगभग एक महीने तक बिना रुके लगातार सिग्नल भेजता रहता है, जिससे जांच टीमें इसे लोकेट कर पाती हैं.

जांच में क्या होगा अगला कदम?
इस फ्लेन हादसे में अब DGCA और जांच एजेंसियां प्लेन में लगा ब्लैक बॉक्स को बरामद कर लैब में भेजेंगी. जहां एक्सपर्ट्स CVR और FDR के डेटा को सिंक करेंगे. जिसके बाद डेटा के आधार पर हादसे के आखिरी मिनटों का एक वर्चुअल री-क्रिएशन किया जाएगा जिससे यह पता चले कि क्रैश से ठीक पहले विमान के अंदर क्या हलचल थी.

ये भी पढे़ंः बारामती में पहले भी हो चुके हैं कई हादसे, वीआईपी प्‍लेन तक हो चुके शिकार

ब्लैक बॉक्स को कब-किसने बनाया?
एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक साल 1953 में ऑस्ट्रेलियाई वैज्ञानिक डेविड वॉरेन ने पहली बार कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर का विचार दिया. जिसके बाद 1956 में एक प्रोटोटाइप का डिजाइन और निर्माण किया. लेकिन अधिकारियों को यह समझने में कई साल लग गए कि यह उपकरण कितना जरूरी हो सकता है और उन्हें दुनिया भर में कमर्शियल एयरलाइनों में लगाना शुरू किया कर दिया. वॉरेन के पिता की 1934 में ऑस्ट्रेलिया में एक विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी.

ये भी पढे़ंः महाराष्ट्र के वे दिग्गज नेता, जिनका ‘हादसे’ में हुआ निधन! गोपीनाथ से अजित पवार तक…